PM Kisan Yojana 21st Installment: November में आएगी, ऐसे चेक करें
PM Kisan Yojana 21st Installment: 21वीं किश्त का लाभ पाने के लिए पात्र किसानों को जल्द मिलेगा ₹2000। जानें स्टेटस चेक करने के तरीके और जरूरी अपडेट्स

PM Kisan Yojana 21st Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के कई किसानों के लिए शुरू की गई एक बहुत ही लोकप्रिय योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार किसानों को हर साल तीन बार आर्थिक मदद देती है। हर बार 2000 की किश्त सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। यानी एक साल में किसानों को कुल छः हजार रुपए की सहायता मिलती है। इस योजना का मकसद किसानों को खेती से किसान से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है। ताकि वह बीज, खाद, दवाओं जैसी चीजें आसानी से खरीद सकें।
अब किसान इस योजना की 21वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि सरकार ये किश्त दिवाली के मौके पर जारी कर सकती है। मगर अब खबरें आ रही हैं कि किसानों के खाते में यह पैसा नवंबर 2025 में आ सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
सिर्फ इन्ही किसानों को मिलेगा फायदा
उम्मीद है कि नवंबर में केंद्र सरकार पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में दो हजार की रकम ट्रांसफर कर देगी। इस स्कीम का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिसका नाम पीएम किसान पोर्टल की लिस्ट में दर्ज है और जिसकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगर किसी किसान की ईकेवाईसी अधूरी है या बैंक अकाउंट में कोई गलती है तो उसके खाते में यह किस्त नहीं आएगी।
इसीलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द अपनी ईकेवाईसी पूरी कर लें और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी ठीक कर लें। कई बार किसान यह जानना चाहते हैं कि उनकी किश्त आई है या नहीं या फिर उन्हें 21वीं किश्त का पैसा मिलेगा या नहीं। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दी है जिससे किसान घर पर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
21वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक
पीएम किसान की 21वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए बहुत आसान स्टेप्स हैं। आईये आपको बताते हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाएं। अगर आप मोबाइल से देखना चाहते हैं तो पीएम किसान मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। होम पेज पर जाने के बाद आपको कई ऑप्शंस दिखेंगे। इनमें से एक होगा नो योर स्टेटस या बेनिफिशरी स्टेटस वाले ऑप्शन पर आप क्लिक करें।
PAN कार्ड इनएक्टिव होने पर क्या करें, जानिए आसान तरीका अभी
अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। अगर आपको नंबर याद नहीं है तो नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक कर कर उसे आप ढूंढ सकते हैं। इसके बाद कैप्चा कोड भरें और गेट डाटा या गेट डिटेल्स पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रीन पर आपके अकाउंट से जुड़ी जानकारी आपको दिख जाएगी। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी किशस्त जारी हुई है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में है और सब कुछ ठीक है तो नवंबर में आपके खाते में दो हजार रुपए आने की पूरी संभावना है।



