स्वास्थ्य शिविर में एक हजार मरीजों का हुआ परीक्षण

अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट विधायक शिवपाल सिंह यादव ने किया शिविर का शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन भवन में अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का रविवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुभारंभ किया। उन्होंने जैन समाज द्वारा इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि आगे भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता रहेगा।

मुख्य अतिथि द्वारा डॉक्टरों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए शिविर में आगरा नोएडा और मथुरा से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शाम तक एक हजार से अधिक मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया गया। कल्याण करोति नेत्र संस्थान मथुरा की टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।

आगरा के प्रसिद्ध स्पंदन हॉस्पिटल के डॉ.हेमेंद्र अग्रवाल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.वंदना अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के डॉ.अरुण गिरी, डॉ.रिद्धिमा त्यागी,डॉ. आशुतोष जैसवाल,कल्याण करोति नेत्र संस्थान मथुरा के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया।

शिविर को सफल बनाने में सकल जैन समाज के अलावा जसवंतनगर की सभी शाखों भारत विकास परिषद,लायंस क्लब तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्री पारसनाथ सकल दिगंबर जैन समाज का पूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राजेश जैन,मणिकांत जैन,राहुल गुप्ता,अजेंद्र गौर, सुभाष गुप्ता,खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता,अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल बजाज,सचिव आशीष जैन,एकांश जैन एवं ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी को विश्वास दिलाया जनहित में आगे भी ऐसे शिवरों का आयोजन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button