पोषण और शिक्षा: मुंडापांडे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का सफल समापन

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद । मुंडापांडे बाल विकास परियोजना मूंढापांडे के अंतर्गत तीन दिवसीय “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन ब्लॉक सभागार पर किया गया। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के तरीकों पर कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर शकुंतला देवी और मंजू रानी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर एवं स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में पोषण और शिक्षा की समान भूमिका पर जोर दिया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शक्ति यादव सिंह ने प्रशिक्षण की सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया और कार्यकत्रियों को नई शिक्षा पद्धतियों से परिचित कराया।
3 कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समय पर उपस्थिति दर्ज की और प्रशिक्षण में गहरी रुचि दिखाई। मंजू, कंचन देवी, रितिका और विपुल कुमार ने आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के अंत में कार्यकत्रियों को विभागीय नोटिस एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि वे अपने-अपने केंद्रों पर “पोषण भी, पढ़ाई भी” अभियान को प्रभावी रूप से लागू कर सकें।



