Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana status: खाते में जमा हुए दस हजार
पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं को ₹10,000 ट्रांसफर कर राजद पर निशाना साधा।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana status: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालटेन (राजद) के शासनकाल में बिहार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ।
साथ ही नवरात्रि का लाभ उठाते हुए उन्होंने राज्य की 75 लाख महिलाओं को ‘नई योजना’ के तहत एक बड़ा तोहफा भी दिया। Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के status को लेकर जनता परेशान थी। आज पीएम के ऐलान से ये स्टेटस की चिंता दूर हो गई।
महिला को मिले 10 हजार (Rojgar scheme की First किश्त )
नवरात्रि में बिहार की नारी शक्ति की खुशी में शामिल होने का अवसर मिलने की बात कहते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि “आज से ‘Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana’ शुरू हो रही है। साथ ही, अब तक 75 लाख बहनों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है और प्रत्येक के खातों में सीधे ₹10,000 जमा किए जा चुके हैं।”
ये भी पढ़ें- प्यारी बहन और गैस सब्सिडी जैसी योजनाओं का पैसा अटक जाएगा, 14 अक्टूबर से पहले ये काम पूरा करें
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब कोई बहन या बेटी Rojgar या स्वरोज़गार का सृजन करती है, तो उसके सपनों को नए पंख लगते हैं और समाज में उसका सम्मान और बढ़ता है।
विरोधियों की कड़ी आलोचना का सबब बनी Mahila Rojgar Yojana
इस बार Mahila Rojgar scheme के मद्देनजर पीएम मोदी ने राजद पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में घर में भी कोई सुरक्षित नहीं था। महिलाओं को इसका सबसे ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। महिलाओं ने राजद नेताओं के अत्याचार देखे हैं। हालाँकि, नीतीश राज में लड़कियाँ बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर घूम सकती हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ जैसे अभियान चलाए हैं। इतना ही नहीं, महत्वपूर्ण बात ये है कि अगर महिलाओं को केंद्र में रखकर नीतियाँ बनाई जाती हैं, तो इसका लाभ समाज के अन्य वर्गों को भी मिलता है।



