बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर विधायक संजीव शर्मा ने लिया तत्काल संज्ञान

मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश, टफन ग्लास, रेलिंग और 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू

गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सब्जी फेंके जाने की घटना सामने आने पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

बताया गया कि बीआर आंबेडकर समिति के अध्यक्ष ने सुबह करीब आठ बजे फोन पर विधायक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही वह नगर निगम अधिकारियों और एसडीएम के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचे।

विधायक संजीव शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक हैं। इनके साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मौके पर विधायक ने प्रतिमा की सुरक्षा के लिए टफन ग्लास लगाने, पार्क में एसएस रेलिंग, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तत्काल शुरू कराया। इसके साथ ही पूरे पार्क में करीब 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर नजर रखी जा सके।

घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

विधायक ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की

Related Articles

Back to top button