जनपद के निकाय अध्यक्षों की बैठक संपन्न

ऊँचाहार, रायबरेली। जनपद की सभी नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष की एक बैठक ऊंचाहार नगर पंचायत में संपन्न हुई। जिसमें सभी निकाय अध्यक्षों ने अपने-अपने निकाय के विकास कार्यों को लेकर मंथन किया और उसमें आने वाली दुश्वारियां को लेकर चर्चा की। साथ ही सभी अध्यक्षों ने एकजुट रहने का संकल्प दोहराया।

शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में ऊंचाहार अध्यक्ष ममता जायसवाल के नेतृत्व में जनपद के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष की बैठक हुई। बैठक में सभी निकाय अध्यक्षों ने अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य के दौरान आने वाली दुश्वारियां को लेकर चर्चा की, साथ ही अध्यक्षों ने शासन से मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर भी चर्चा किया ।

सभी अध्यक्षों ने एकजुट होकर कहा कि हम लोग अपने-अपने निकाय क्षेत्र को अधिक विकसित करने के लिए लगातार काम करेंगे, इसमें जहां भी दिक्कतें आएंगी उसको लेकर अधिकारियों और शासन से बात की जाएगी तथा नगर क्षेत्र में जनता की मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शस्त्रोघन सोनकर, लालगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ,परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल, महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात साहू, नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अली, सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष शेखर रस्तोगी आदि मौजूद थे।


आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना

आठ सूत्रीय

ऊँचाहार, रायबरेली। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

शनिवार को लेखपालों ने तहसील परिसर में हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लेखपालों ने प्रदेश संगठन के आवाहन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है।आठ सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसर में वृद्धि, एसीपी विसंगति व भत्तों में वृद्धि का हवाला दिया गया है।

इस दौरान प्रमोद गुप्ता,पुष्पेन्द्र सोनकर, पंकज वर्मा, कोमल यादव,शंकरलाल समेत एक दर्जन से अधिक लेखपाल मौजूद रहे।


लापता बच्चे की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं माँ-बाप

ऊँचाहार, रायबरेली। एक गरीब लाचार माता पिता अपने लापता बेटे की तलाश में एक सप्ताह से भटक रहे हैं , उसका आरोप है कि पुलिस उनकी फरियाद नहीं सुन रही है । इसका फायदा उठाकर कुछ बिचौलिए परेशान माता पिता से उसके बेटे को तलाशने के लिए रुपए की मांग कर रहे हैं । परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाई है ।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे दुर्गा बक्स का पुरवा मजरे सरेनी का है । गांव के रमेश कुमार का 11 वर्षीय बेटा बीते 8 नवंबर को अचानक लापता हो गया है । जिसकी उसने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई ।आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। इस बीच लापता बच्चों के माता-पिता उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं ।

अपने जिगर के टुकड़े के लिए उसकी मां रो-रो कर परेशान है। इस बीच कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और कहा कि कुछ रुपए खर्च करो तो तुम्हारे बेटे को तलाशा जाए। लापता बेटे के लिए परेशान माता-पिता बिचौलिए की इस हरकत से हैरान है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है ।पीड़ित का कहना है कि करीब एक सप्ताह से उनका बेटा लापता है ,आज तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की । यहां तक कि उसके घर पर पहुंच कर छानबीन भी नहीं की है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button