अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्श की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
शिविर में 65 लोगों ने किया रक्तदान, 40 लोगों ने कराया

रायबरेली। अमर सेनानी राना बेनी माधव बक्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय आईएमए भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व आईएमए अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने किया। रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया और 40 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह सिंह ने कहा कि गुलामी की जंजीर से आजादी पाने के 1857 में लड़ाई मेरठ से शुरू हुई लेकिन असली जंग अवध के लोगों ने गंगा जमुना वा सरयू के किनारे लड़ी थी। 1857 में पड़ी जंग की नींव की वजह से हमारा देश आजाद हुआ। ऐतिहासिक स्तर पर जंग की नींव रखने वाले इसी जमीन के लोग हैं इन्हीं लोगों की वजह से हमें आजादी मिली इसी विजन को हमें सुरक्षित रखना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को आदर्श रूप दे सकें। आजादी की लड़ाई में राणा के योगदान एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। रक्तदान महादान होता है । इसी के बहाने हम ऐतिहासिक मूल्य एवम परंपरा को याद करते रहें।
इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ संजीव जायसवाल ने कहा कि आजादी के रणबाकुरों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए समिति के लोगों द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है। वही समिति के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, मदन सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष समिति द्वारा कई कार्य कराए जाते हैं। यह राणा साहब की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होता है। राना बेनी माधव बक्स सिंह ने अवध क्षेत्र को 18 माह तक अंग्रेजों से मुक्त कर रखा था । एस पी सिंह ने कहा कि सैनिकों के बलिदान का कोई मूल्य नहीं है हमें उनकी स्मृति को पीढ़ियों तक याद रखना होगा। रक्तदान जैसे कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा शिक्षकों ने बाढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले डॉक्टर अशोक कुमार सिंह, आईटीबीपी के जीवन चंद्र जोशी, योगेश जोशी,भानु प्रकाश सिंह, सूरज सिंह, डॉक्टर रवि प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह,संजीव सिंह ,शिक्षक विवेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, शिक्षक राहुल सिंह, गोविंद खन्ना, कपूरिका खन्ना, राजेश सिंह, देवर्षि तलरेजा, वंदना देवी, तन्मय पांडे, आजाद सिंह, राज बहादुर सिंह, दीपक कुमार, रूपाली मिश्रा, नीलिका जायसवाल, अनुराग सिंह, आयुष सिंह,पूनम सिंह, गीतांश मित्तल, अंश राजवानी, ददन पाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रशांत, मनु,शिवेंद्र, अमन सिंह, नरेंद्र फौजी,प्रदीप यादव, कृष्ण गोपाल सिंह,अमरीश सिंह, धर्मेंद्र सिंह , अमित सिंह , विवेक श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, अमरेश बहादुर सिंह राजेश कुमार सिंह, आकाश अवस्थी, दुर्गेश सिंह उन्नाव सुनील कुमार सिंह, रणविजय सिंह गंगा पारी कोमल गुप्ता मन बहादुर सिंह अर्पित यादव आदि ने रक्तदान देकर महान कार्य किया वहीं सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान कार्यक्रम ई संतोष सिंह व शिवम सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बबलू सिंह केसरिया, आरबी सिंह, महेंद्र अग्रवाल,अभिषेक विक्रम सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में डॉ शिवम शुक्ला, रवि कुमार मैनेजर,ब्यूटी वर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ।



