डंपर की साइड दबाने पर चूड़ी से भरा लोडर पलटा: तीन घायल

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे पर मीठेपुर के निकट एक सड़क हादसे में चूड़ी से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
बताया गया कि फिरोजाबाद से चूड़ी भरकर लोडर इलाहाबाद की ओर जा रहा था। वाहन में चालक बाबूराम 55 वर्ष निवासी सम्राट नगर, फिरोजाबाद,परिचालक दिनेश पुत्र शिवनाथ सिंह 43 वर्ष, निवासी ग्राम आतीपुर,जलेसर रोड, थाना नारखी,फिरोजाबाद तथा एक अन्य सवार सोवरन सिंह 50 वर्ष, निवासी हिमायूँपुर, फिरोजाबाद मौजूद थे। चालक बाबूराम के अनुसार रास्ते में एक डंपर चालक ने अचानक वाहन की साइड दबा दी,जिससे लोडर चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खुदी हुई जगह पर जाकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीनों लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा,स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया,घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



