शरीर में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं लिवर डैमेज के संकेत
Liver Damage signs: लिवर की खराबी के लक्षण और कारणों को समझें: गलत खान-पान, शराब, मोटापा, और शारीरिक गतिविधि की कमी से लिवर पर असर पड़ता है। जानें कैसे पहचानें लिवर में गड़बड़ी और क्या करें।
Liver Damage signs: लिवर के डैमेज होने के कई कारण हो सकते हैं जो हमारे रोजमर्रा की जीवनशैली से सीधे जुड़े हैं। गलत खान-पान, शराब का अत्यधिक सेवन, तला-भुना खाना, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी, ये सभी लिवर से संबंधित समस्याओं को बढ़ावा देते हैं।
लिवर की खराबी के संकेत
जब लिवर सही से काम नहीं करता, तो बॉडी में कुछ सामान्य मगर अहम बदलाव होते हैं। शरीर से विषैले पदार्थ ठीक से बाहर नहीं निकल पाते, जिसके कारण बिना किसी खास मेहनत के भी थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होने लगती है।
लिवर में गड़बड़ी का एक प्रमुख संकेत यह है कि भूख कम लगने लगती है। थोड़ा खाकर भी पेट भरा हुआ सा लगता है और खाने की इच्छा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
पाचन में परेशानी
यदि लिवर में कोई समस्या है तो पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। खाने के बाद अक्सर उल्टी या जी मिचलाने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह संकेत देता है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है और लिवर अपनी कार्यप्रणाली ठीक से नहीं कर रहा है।
पेट में सूजन या दर्द
लिवर में सूजन होने पर पेट के दाहिने हिस्से में हल्की तकलीफ या भारीपन महसूस हो सकता है। अक्सर लोग इसे गैस या पाचन समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं मगर यह लिवर के खराब होने का एक और स्पष्ट संकेत हो सकता है।
त्वचा और आंखों में बदलाव
लिवर की खराबी के कारण शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे त्वचा और आंखों में पीलापन आ सकता है। यह एक गंभीर संकेत है कि लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है और इसकी देखभाल की जरूरत है।
Magic Drink: दवाई नहीं, ये नुस्खा अपनाएं; वायरल फ्लू और जुकाम से करेगा हिफाजत
क्या करना चाहिए?
अगर आप भी लिवर से संबंधित इन लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं तो इसे हल्के में न लें। इन समस्याओं के बढ़ने से पहले सही इलाज और डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। जीवनशैली में बदलाव और सही आहार से लिवर की सेहत को सुधारा जा सकता है।



