व्रत टूटा तो डरें नहीं, करवा चौथ पर ये उपाय बचा सकते हैं पुण्य और पति की उम्र
गलती से टूट गया करवा चौथ का व्रत, जानिए इसे दोबारा सही करने का सही तरीका!

karwa chauth vrat 2025: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए रखा जाता है। इस साल यानी 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।
पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 9 अक्टूबर की रात 10:54 से शुरू होगी और अगले दिन 10 अक्टूबर की सुबह 7:38 तक रहेगी। इस दिन पूजा करने का शुभ समय सुबह 5:16 से शाम 6:29 तक रहेगा।
वहीं चंद्रमा का उदय शाम 7:42 पर होगा जिसे देखकर महिलाएं व्रत खोलती हैं। karwa chauth के दिन महिलाएं सुबह की पहली सरगी लेकर vrat की शुरुआत करती हैं और पूरे दिन खाने-पीने से परहेज करती हैं। व्रत के दौरान गलती से भी अगर पानी या भोजन ग्रहण कर लिया जाए तो व्रत टूट जाता है। लेकिन ऐसा होने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है।
दिवाली के दिन इन 5 जगहों पर दीया जरूर जलाएं
vrat टूटने की स्थिति में तुरंत स्नान करके साफ कपड़े पहने और शिव जी, गौरी, गणेश जी, कार्तिकेय और करवा माता की पूजा कर अपनी भूल के लिए क्षमा याचना करें। इसके बाद चांद निकलने तक व्रत जारी रखें और सभी रीति रिवाजों का पालन करें। रात में चंद्रदेव को जल अर्पित करें और उनसे भी क्षमा मांगे। व्रत टूटने के दोष से बचने के लिए आप 16 श्रृंगार की सामग्री का दान भी कर सकती हैं।
ऐसा करने से माना जाता है कि vrat का शुभ फल मिल सकता है और पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है। इस दिन की सबसे अहम बात यह है कि व्रत में श्रद्धा और मन की शुद्धता बनी रहे। करवा चौथ का यह पर्व ना सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि सुहागिनों के लिए अपनी श्रद्धा और प्रेम को दिखाने का भी अवसर होता है।
2025 में karwa chauth vrat कब
इस बार 2025 में 10 अक्टूबर को मनाए जाने वाले karwa chauth पर सभी महिलाएं सूरज निकलने से पहले सरगी लें। दिन भर व्रत रखें और शाम को चांद देखकर विधिपूक व्रत का पारण करें। इस तरह पूजा, मंत्र जाप, दान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के पालन से करवा चौथ का यह त्यौहार पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा सकता है।


