Jio Hotstar के प्लान 700 रुपए महंगे हुए, नए रेट ‘इस’ तारीख से लागू

JioHotstar New Plans 2026: कंपनी ने प्रीमियम और सुपर प्लान की कीमतों में 47% तक की वृद्धि की घोषणा की है। इस बदलाव के बाद मोबाइल यूजर्स के लिए भी नए ऑप्शन्स उपलब्ध होंगे।

JioHotstar New Plans 2026: रिलायंस और डिज़्नी के मर्जर के बाद बने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar ने अपने सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। खास तौर पर प्रीमियम और सुपर प्लान के सालाना और तिमाही चार्ज में 47 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। ये नए रेट 28 जनवरी, 2026 से लागू होंगे।

कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

कंपनी ने अपनी ‘प्रीमियम’ और ‘सुपर’ दोनों कैटेगरी में कीमतें बढ़ाई हैं। नए स्ट्रक्चर के तहत, ‘प्रीमियम’ सालाना प्लान की पुरानी कीमत ₹1,499 थी, जो अब ₹2,199 हो गई है। इसी तरह, ‘प्रीमियम’ क्वार्टरली प्लान की कीमत ₹499 से बढ़कर ₹699 हो गई है। वहीं, ‘सुपर’ सालाना प्लान की कीमत 899 रुपए से बढ़कर 1,099 रुपए हो गई है और ‘सुपर’ क्वार्टरली प्लान की कीमत ₹299 से बढ़कर ₹349 हो गई है। ये नई कीमतें 28 जनवरी से लागू होंगी।

किफायती ऑप्शन की भरमार: नया ₹79 प्लान

कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने कम बजट वाले यूज़र्स के लिए मंथली प्लान पेश किए हैं। मोबाइल यूज़र्स अब सिर्फ़ ₹79 में महीने भर का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

सुपर और प्रीमियम मंथली

सुपर के लिए ₹149 और प्रीमियम के लिए ₹299 के मंथली ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

हॉलीवुड कंटेंट के लिए अलग पेमेंट?

नए नियमों के मुताबिक, ‘सुपर’ और ‘प्रीमियम’ यूज़र्स को हॉलीवुड कंटेंट मुफ़्त में मिलेगा। लेकिन, मोबाइल प्लान सब्सक्राइबर को इंटरनेशनल फिल्में और सीरीज़ देखने के लिए एक अलग हॉलीवुड ऐड-ऑन खरीदना होगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹49 प्रति महीना है।

घर बैठे 10,000 रुपये से कम के इन्वेस्टमेंट में करें ये 5 बिज़नेस; हर महीने 50,000 रुपये तक कमाएं

पीएम किसान की 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

अभी के यूज़र्स का क्या?

जिन ग्राहकों का सब्सक्रिप्शन पहले से एक्टिव है और उन्होंने ऑटो-रिन्यूअल का ऑप्शन चुना है, उन्हें अभी के पुराने रेट पर सर्विस मिलती रहेगी। नए रेट सिर्फ़ नए कस्टमर्स या 28 जनवरी के बाद अपने प्लान रिन्यू करने वालों के लिए ही उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button