श्री राजहंस इण्टर कॉलेज त्रिलोकपुर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सुल्तानपुर। श्री राजहंस इंटर कॉलेज,त्रिलोकपुर में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर विशेष योग शिविर एवं योग सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत विभिन्न प्रकार के योगासन जैसे- ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, और प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, कपालभाति) का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान पूरा परिसर “ॐ” के पवित्र उच्चारण से गुंजायमान हो उठा।’स्वस्थ आयु के लिए योग’ पर ज़ोर इस वर्ष वैश्विक स्तर पर तय की गई थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ के अंतर्गत वक्ताओं ने बच्चों को संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, एकाग्रता बढ़ाने और जीवनभर निरोग रहने का सबसे उत्तम साधन है।विद्यालय के डायरेक्टर ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में कम से कम 20 मिनट योग को शामिल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। विद्यालय के डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को फल और अल्पाहार वितरित किया।योगासन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ० राममूरत प्रजापति प्रदीप यादव (पत्रकार) एवं बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई।



