जर्मनी से एक कदम दूर; ट्रंप के करीबी ने भी मानी भारत की ताकत, साझेदारी के लिए बढ़ाया हाथ

Indian Economy 2025: भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अमेरिका के करीबी सहयोगी ब्रिटेन ने भी भारत की श्रेष्ठता को स्वीकार किया है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने गुरुवार को कहा कि Indian Economy 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और ब्रिटेन इस यात्रा में भागीदार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टारमर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ब्रिटेन को प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में अपनी अग्रणी स्थिति का विस्तार करने का अवसर प्रदान करेगा।

भारत पाक नाम लेकर किस देश ने कर दी ट्रंप की तारीफ

कीर ने कहा कि दोनों देश ‘ब्रिटेन-भारत प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल’ को भी मज़बूत कर रहे हैं। बुधवार को एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुँचे स्टारमर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की और दोनों देशों ने इसे समाप्त करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण अपनाया है। दोनों देशों ने 2030 तक अपने बीच व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, जो वर्तमान में 56 अरब डॉलर है।

भारत vs जर्मनी (Future of Indian Economy)

भारत मौजूदा वक्त में अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ वर्षों में भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। फोर्ब्स के अनुसार, जर्मनी की अर्थव्यवस्था वर्तमान में 4.74 ट्रिलियन डॉलर की है, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था 4.19 ट्रिलियन डॉलर की है। इस वर्ष जर्मनी की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button