ind vs aus 3rd odi: वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा
ind vs aus 3rd odi: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ने के क़रीब हैं।

ind vs aus 3rd odi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने अपनी फॉर्म वापस पाने के संकेत दे दिए। इसके साथ ही रोहित शर्मा अब क्रिकेट की दुनिया में एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज़ पर खड़े हैं।
विश्व रिकॉर्ड फिलहाल शाहिद अफरीदी के नाम
वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड फिलहाल शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने अपने 398 मैचों के करियर में 351 छक्के लगाए हैं। वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने 350 से ज़्यादा छक्के लगाए हैं। 2015 में अफरीदी के संन्यास लेने के बाद से यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है। रोहित शर्मा अब तक 275 वनडे मैचों में 346 छक्के लगा चुके हैं और इस समय इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित को सिर्फ़ 6 छक्कों की ज़रूरत है।
अगर रोहित चार और छक्के लगा लेते हैं, तो वह 350 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएँगे। अगर वह पाँच छक्के लगा देते हैं, तो वह अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और छठा छक्का लगाते ही वह अफरीदी को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के ( most sixes in ODI) लगाने वाले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ बन जाएँगे।
Rohit Sharma In Adelaide: हिटमैन रोहित ने रचा इतिहास; ऑस्ट्रेलिया में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित ने 97 गेंदों पर 73 रन बनाते हुए दो गगनचुंबी छक्के लगाए। पहले मैच में वह नाकाम रहे थे। अब सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच बाकी है। क्रिकेट प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित शर्मा तीसरे वनडे में एक बड़ी और विस्फोटक पारी खेलेंगे और साथ ही शाहिद अफरीदी के लगभग 10 साल पहले बने इस बड़े विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचेंगे।



