श्री सुल्लामल रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा खुली, कुम्भकर्ण–मेघनाथ व अहिरावण वध का भव्य मंचन

गाजियाबाद । श्री सुल्लामल रामलीला में बुधवार को लीला का भव्य मंचन हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मंत्री नरेंद्र कश्यप ने आरती कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया और देर रात तक जनता संग रामलीला का आनंद लिया।
लीला में जैसे ही रावण को लक्ष्मण की मूर्छा खुलने का समाचार मिलता है, वह कुम्भकर्ण को उसकी गहरी निद्रा से जगाकर युद्ध के लिए भेजता है। रणभूमि में कुम्भकर्ण ने वानर सेना के साथ भीषण युद्ध किया, किंतु अंततः भगवान श्रीराम के हाथों उसका वध हुआ।
कुम्भकर्ण के वध के बाद रावण ने पुत्र मेघनाथ को रण में भेजा। लक्ष्मण प्रभु श्रीराम की अनुमति लेकर युद्धभूमि पहुँचे। दोनों के बीच संवाद और घमासान युद्ध हुआ, जिसके बाद लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध किया।
इसके उपरांत रावण ने अहिरावण को युद्ध भूमि में भेजा, जिसने छल से श्रीराम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाकर कैद कर लिया। किंतु हनुमानजी भी पाताल पहुँचे और वहां अहिरावण का वध कर श्रीराम–लक्ष्मण को मुक्त कराया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अजय बंसल सहित नरेश अग्रवाल, अशोक गोयल, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, प्रदीप मित्तल, रविंद्र मित्तल, ज्ञान प्रकाश गोयल, दिनेश शर्मा बब्बे, राजेन्द्र मित्तल, आलोक गर्ग, सुंदर लाल, राघवेंद्र, पार्षद नीरज गोयल, मोहित मित्तल, देवेंद्र मित्तल, नंद किशोर शर्मा, अशोक शर्मा, विजय गोयल, राकेश स्वामी, राजेश बंसल, सुबोध गुप्ता, सुभाष गुप्ता, ललित तायल, विपिन मोहन गर्ग, अजय गुप्ता, विनेश गुप्ता, विपिन कंसल, उमेश गर्ग, प्रदीप गर्ग, विजय गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



