कैसे करें उन्नत खेती: किसानों को किया जागरूक

कृभकों इकाई ने किया किसान सभा का आयोजन

जसवंतनगर,इटावा। जिला कृभकों इकाई द्वारा शुक्रवार को यहाँ कृषक भारती सेवा केंद्र पर किसान सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनोज कुमार ग्राम प्रधान अजनौरा विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार क्षेत्रीय अधिकारी कृभको इटावा, एसबीआई मैनेजर हरिशंकर तिवारी,सुरेश कुमार प्रगतिशील किसान ने शिरकत की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों के बारे में, उनके प्रयोग करने की विधि एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ सभी को मिट्टी परीक्षण के लिए जागरूक किया और बताया कि कृभको द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण कराई जाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी से अवगत कराना व किसानों को अपने खेत की स्थिति में सुधार के लिए रासायनिक उर्वरक के विवेक पूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। धरती माता बचाओ अभियान के प्रति किसानों को जागरूक किया। किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग एवं उच्च गुणवत्ता युक्त बीज के प्रयोग के बारे में चर्चा की गयी। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे केंद्र प्रभारी अमित कुमार यादव ने उपस्थित सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button