homemade perfume recipe: घर पर परफ्यूम बनाने का वो तरीका जो कोई ब्रांड नहीं बताएगा

homemade perfume recipe: आजकल हर कोई खुशबूदार परफ्यूम की ओर आकर्षित हो रहा है। लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड परफ्यूम न केवल महंगे हैं बल्कि उनमें कई बार रासायनिक तत्व भी होते हैं। ऐसे में घर पर परफ्यूम बनाना न सिर्फ सुरक्षित विकल्प है बल्कि यह आपको अपनी पसंद के अनुसार खुशबू चुनने की स्वतंत्रता भी देता है।

घर में बने परफ्यूम की खुशबू हल्की होती है और यह लंबे समय तक ताजगी बनाए रखती है। आइए जानते हैं दो लोकप्रिय परफ्यूम – जैस्मिन और रोज़ – बनाने का सरल तरीका।

जैस्मिन परफ्यूम: घर पर हल्की और ताजगी भरी खुशबू

सामग्री:

  • 30 बूंदें जैस्मिन (चमेली) एसेंशियल ऑयल

  • 2 बड़े चम्मच वोडका

  • 5 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

  • 5 बूंदें वैनिला एसेंशियल ऑयल

  • 1 बड़ा चम्मच डिस्टिल्ड वाटर

  • 1 ग्लास की बोतल

  • चीज़ क्लॉथ

  • स्प्रे बोतल

बनाने की विधि:

  1. ग्लास बोतल में सभी एसेंशियल ऑयल और वोडका डालें।

  2. मिश्रण को कम से कम 48 घंटे के लिए अलग रखें ताकि खुशबू अच्छे से मिल जाए।

  3. फिर धीरे-धीरे डिस्टिल्ड वाटर मिलाएं और हल्के हाथ से हिलाएं।

  4. बोतल को अंधेरी जगह पर एक महीने के लिए रखें।

  5. एक महीने बाद मिश्रण को साफ कपड़े या चीज़ क्लॉथ से छान लें और स्प्रे बोतल में भरें।

अब आपका जैस्मिन परफ्यूम तैयार है। इसे दिनभर स्प्रे करके हल्की और ताजगी भरी खुशबू का आनंद लें।

इमली का ये टोटका कर देगा मालामाल! पैसों की तंगी होगी दूर, घर में बरसेगी लक्ष्मी

रोज़ परफ्यूम: स्किन फ्रेंडली और लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू

सामग्री:

  • 1 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां (लाल या देशी गुलाब)

  • 10-12 बूंदें रोज़ एसेंशियल ऑयल

  • 1/4 छोटा चम्मच फ्रेक्शन कोकोनट ऑयल

  • 2-3 बूंदें लैवेंडर या वैनिला एसेंशियल ऑयल

  • 1 कप डिस्टिल्ड वाटर

  • 2 बूंदें डिफेंडर एसेंशियल ऑयल

  • चीज़ क्लॉथ

  • स्प्रे बोतल

बनाने की विधि:

  1. एक जार में गुलाब की पंखुड़ियां और कोकोनट ऑयल डालें और ढककर 24 घंटे के लिए छोड़ दें।

  2. फिर पंखुड़ियों को हल्का-सा मैश करें।

  3. अब इसमें सभी एसेंशियल ऑयल और डिस्टिल्ड वाटर मिलाएं।

  4. मिश्रण को एक हफ्ते के लिए अलग रखें और रोज़ हल्के हाथ से मिक्स करें।

  5. एक हफ्ते बाद इसे चीज़ क्लॉथ से छानकर स्प्रे बोतल में डालें।

रोज़ परफ्यूम त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के साथ लंबे समय तक खुशबू बनाए रखता है।

इस्तेमाल से पहले ध्यान देने योग्य बातें

  • नया परफ्यूम लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

  • किसी भी तरह की एलर्जी या त्वचा की प्रतिक्रिया होने पर तुरंत उपयोग बंद करें।

  • घर पर बनाए परफ्यूम से आप सुरक्षित, प्राकृतिक और ताजगी भरी खुशबू का अनुभव कर सकते हैं।

घर पर परफ्यूम बनाना न केवल बजट फ्रेंडली है बल्कि यह रासायनिक मुक्त और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित भी है। आप अपनी पसंद और मौसम के अनुसार खुशबू में बदलाव कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button