4 मंज़िला मंदिर भरभराकर गिरा, 4 लोगों की मौत; वजह- अवैध निर्माण

hindu temple in derban: साउथ अफ्रीका के एक भारतीय बहुल कस्बे में रेडक्लिफ पहाड़ी पर बन रहे चार मंजिला मंदिर के अचानक ढह जाने से कई परिवारों की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच ‘अहोबिलम मंदिर’ के नाम से जाना जाने वाला ये धार्मिक स्थल, जिसका निर्माण कार्य अभी चल ही रहा था, शुक्रवार को एक भयानक हादसे का गवाह बना। इस हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बचाव कार्य जारी मौसम की मार

हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अभी तक मलबे से चार शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल लगातार काम कर रहे हैं, महप खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य में रुकावट आ रही है। एक और शव का पता चला था पर रात होने और बिगड़ते मौसम के कारण फिलहाल उसे निकालने का काम रोकना पड़ा है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभी भी मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं। अलग-अलग स्रोत अलग-अलग संख्याएँ बता रहे हैं।

खड़ी पहाड़ी पर हादसा

ये निर्माणाधीन मंदिर (hindu temple) क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के रेडक्लिफ इलाके में एक खड़ी पहाड़ी पर मौजूद था। मंदिर के हिस्से को आगे बढ़ाने का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और उसने मंदिर के पहले से बने हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वहाँ काम कर रहे मजदूर और शायद कुछ अन्य लोग भी दब गए।

प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप बोले- इस मकसद से आने वाले भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीजा नहीं

अवैध निर्माण का गंभीर पहलू

इस त्रासदी का एक और गंभीर पहलू सामने आया है। जब इस मामले पर इथेक्विनी (पहले डरबन) की नगर पालिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि इस जगह पर मंदिर के निर्माण के लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। इस आधार पर यह एक अवैध निर्माण था। इतनी बड़ी संरचना का बगैर किसी सरकारी अनुमति के बनाया जाना कई सवालों को जन्म देता है।

Related Articles

Back to top button