सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, जानें किस वजह से हुआ ऐसा

Gold Silver Price Update Today: बीते कुछ दिनों में सोने की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली। ये कहा जा सकता है कि बीते चंद सालों से देश के एक बड़े मिडिल क्लास तबके के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है और अगर आपको खरीदना है तो पहले के मुकाबले जेब कुछ ज्यादा भारी करनी होगी। मगर अब खुशखबरी है।

जी हां, हाल के दिनों में ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये गिरावट और ज्यादा बढ़ सकती है। सबसे पहले समझते हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट कैसे आई।

भारत की मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत 6 मिनट में 6 फीसदी यानी 700 की गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये गिरावट और आएगी जिससे सोने की कीमत एक लाख 10 हजार से 1 लाख 15 हजार के बीच आ सकती है। यानी यह रिकॉर्ड हाई से 12,000 की गिरावट को दर्शाता है।

हाल के दिनों में जियोपॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन में कमी आई है। इसके अलावा त्यौहारी सीजन में भी सोने की जो बढ़ती कीमतें रही उसके कारण सोने की डिमांड कम थी। लोगों ने सोना खरीदने से थोड़ा परहेज किया। व्यापारिक अनिश्चितताओं में कमी से निवेशकों का सुरक्षित निवेश यानी सेफ हैवन के रूप में सोने की मांग घटी है। वहीं मुनाफा वसूली भी इसका एक बड़ा कारण माना जा रहा है। मतलब इन्वेस्टर्स द्वारा सोने का रिकॉर्ड हाई से मुनाफा बुक करने के कारण बिकवाली बढ़ी जिससे कीमतें तेजी से गिरी। यही कारण है कि फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सवाल यह है कि आखिर कितनी गिरावट (Gold Silver Price Update Today)

गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक 19 अक्टूबर को ₹130,860 प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत थी। वहीं 20 अक्टूबर को हल्की गिरावट के साथ सोना ₹130,690 रहा। फिर 21 अक्टूबर को फिर से हल्की गिरावट दर्ज की गई जिससे इसकी कीमत ₹130,580 रही। इसके बाद 22 अक्टूबर को बड़ी गिरावट के साथ सोने की कीमत ₹1,25,890 दर्ज की गई।

अब चांदी की बात की जाए तो चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार तक चांदी की कीमतों में ₹658 की गिरावट दर्ज की गई। गुडन की वेबसाइट के मुताबिक जहां 19 अक्टूबर को ₹17,2000 प्रति किलो चांदी था, वहीं 20 अक्टूबर को दाम स्थिर रहकर 21 अक्टूबर को ₹1,64,000 प्रति किलो पर चांदी आ गया। फिर 22 अक्टूबर को ₹1,6,000 दर्ज की गई। यानी कि एक ही दिन में ₹4,000 की गिरावट। मगर सिर्फ भारतीय बाजार में ही नहीं बल्कि वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button