अचानक कान में घुस जाए कीड़ा तो घबराएं नहीं, बस 2 मिनट में बाहर निकालने का ये है जादुई तरीका!

First Aid Tips: गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छर और छोटे कीड़े काफी बढ़ जाते हैं। इसी वजह से कई बार ये कीड़े कान जैसे संवेदनशील हिस्सों में भी चले जाते हैं। यह स्थिति अचानक होती है और व्यक्ति घबरा जाता है।
अक्सर लोग डर में आकर कान के अंदर माचिस की तीली, पिन या चिमटी जैसी चीजें डालने लगते हैं। यह गलती बहुत खतरनाक हो सकती है क्योंकि इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में सही तरीका जानना जरूरी है।
घबराने के बजाय तुरंत क्या कदम उठाएं
डॉक्टरों के अनुसार सबसे पहले शांत रहना चाहिए। कान में किसी भी तरह की नुकीली वस्तु डालना सुरक्षित नहीं होता। सही प्राथमिक उपचार से कीड़ा खुद बाहर आ सकता है।
कपूर वाला पानी है एक आसान उपाय
- अगर कान में कोई कीड़ा या मच्छर चला जाए तो कपूर वाला पानी मदद कर सकता है।
- थोड़े से पानी में कपूर की एक या दो गोली घोल लें।
- अब इस पानी की कुछ बूंदें प्रभावित कान में डालें। कपूर की तेज गंध कीड़ों को असहज कर देती है। इससे कीड़ा बाहर निकलने की कोशिश करता है।
- इसके बाद सिर को उसी तरफ झुका लें ताकि कीड़ा आसानी से बाहर आ सके।
सीरिंज से पानी डालने का सुरक्षित तरीका
- एक और सरल तरीका है साफ पानी को सीरिंज में भरकर हल्के दबाव से कान में डालना।
- इसके बाद कान को नीचे की ओर झुका दें। पानी के साथ कीड़ा बाहर निकल सकता है। यह तरीका भी प्राथमिक उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है।
नमक वाला पानी भी कर सकता है मदद
- अगर घर में कपूर उपलब्ध न हो तो नमक मिला पानी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पानी को इतना नमकीन बना लें कि उसका स्वाद खारा हो जाए। - फिर इसकी कुछ बूंदें कान में डालें और सिर को झुका दें। कई छोटे कीड़े खारे पानी में टिक नहीं पाते और बाहर आ जाते हैं।
दूध उबालने की ये आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी, जानिए क्यों
किन गलतियों से बचना जरूरी
- कान में किसी भी तरह की पिन, माचिस की तीली या अन्य वस्तु डालने से बचें। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
- अगर घरेलू उपाय से भी कीड़ा बाहर न निकले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। देरी करना कान के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



