राजधानी की ठोकर से वृद्ध की मौत: ट्रेन के इंजन में फंसा शव

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग यात्री की मौत

भरथना, इटावा। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रेक स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर रविवार को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे ट्रेन के रुकने पर रेल सुरक्षाकर्मियों ने शव को इंजन से बाहर निकाला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पूर्वी छोर पर अप लाइन से 12423 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद वह इंजन में फंस गया। ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे जाकर रुकी, जिसके बाद रेल सुरक्षाकर्मियों ने इंजन में फंसे क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग प्लेटफॉर्म संख्या तीन से प्लेटफॉर्म संख्या दो की ओर आ रहा था। इसी बीच दौड़ती ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला जिसके बाद शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी सत्येंद्र सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता सियाराम के रूप में की। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता स्टेशन से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button