घर पर अकेली थी प्रेमिका, फिर पहुंचा प्रेमी, तभी भाई आ गया और…अंत भयानक
Durg Love Affair Murder: मृतक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जहां उसके प्रेमिका के भाई ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की

Durg Love Affair Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के भिलाई स्थित माझीपारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। प्रेम-प्रसंग के चलते एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक जब अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया, तो प्रेमिका के भाई ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने लड़की के एक दोस्त और दो चचेरे भाइयों को हिरासत में लिया है और अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक युवक की पहचान धीरज सरोज उर्फ विक्की (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है और वह भिलाई के माझीपारा इलाके में रहता था। धीरज का मुख्य आरोपी की बहन के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन लड़की की माँ काम से घर से बाहर गई हुई थी, जबकि उसका भाई काम पर गया था। जब धीरज को पता चला कि लड़की के घर पर कोई नहीं है, तो वह उसके घर गया।
कुछ ही देर बाद लड़की का भाई घर आया और उसने धीरज और अपनी बहन को साथ देखा। इससे वह भड़क गया और उसने अपने चचेरे भाइयों को बुला लिया। उन्होंने घर का दरवाज़ा बंद कर दिया और धीरज की पिटाई की। घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धीरज की माँ ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
love affairs up: परिवार तोड़कर प्रेमी के साथ भागी 3 बच्चों की मां
मामले में पाँच आरोपियों की हो गई है पहचान
छावनी सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि इस मामले में पाँच आरोपियों की पहचान हो गई है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जाँच जारी रखे हुए है और फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुई इस जघन्य हत्या ने सभी को शोक में डुबो दिया है।



