तीन ऐसे टिप्स जो आपकी दिवाली को बना देंगे यादगार
जानिए तीन आसान और खास टिप्स जो आपकी दिवाली को बनाएंगे Eco-Friendly, क्रिएटिव और सबसे यादगार।

Diwali Tips 2025: वो रोशनी, वो मिठास, वो उत्साह, जब नाम आता है दिवाली का तो यह सब अपने आप आंखों के सामने आ जाता है। हर साल हम सब इस त्यौहार को मनाते हैं। लेकिन क्या हो अगर इस बार आपकी दिवाली सिर्फ अच्छी नहीं बल्कि यादगार बन जाए।
जी हां, आज हम बात करने वाले हैं ऐसे पांच Diwali Tips 2025 की या फिर यूं कहें ऐसे आसान और लेटेस्ट टिप्स की जो आपकी दिवाली को सचमुच और भी खास बना देंगे।
सबसे पहला है इको फ्रेंडली रंगोली- जी हां, रंगोली हर दिवाली के शान है। पर क्यों ना इस बार इसे थोड़ा अपडेट करें। फूलों की पंखुड़ियां, हल्दी, चावल का आटा और कॉफी पाउडर इन चीजों का इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ जमीन को केमिकल से बचाएगा बल्कि आपके घर को एक नेचुरल और मनमोहक खुशबू से भी भर देगा। अपनी रंगोली के बीच में छोटे-छोटे मिट्टी के दिए रखें। मिट्टी के यह दिए स्थानीय कारीगरों को भी सपोर्ट करेंगे और आपकी सजावट में ट्रेडिशनल दिल छू लेने वाला टच देंगे।
दूसरा है लाइटिंग या मॉडर्न मैजिक। दिए की रोशनी तो अपनी जगह है पर घर की रौनक बढ़ाने के लिए इस बार मॉडर्न लाइटिंग का इस्तेमाल करें। अपने घर को फेरी लाइट्स या स्ट्रीट लाइट से सजाएं। यह कम बिजली लेती है और घर को एक जादुई चमचमाता हुआ लुक देती है। साथ ही बाजार की चीजों से बेहतर है। खुद पेपर दिया या गोटा पट्टी से बने वूल हैंगिंग से घर को सजाएं। ये ट्रेड में है जो आपको क्रिएटिव साइड भी दिखाएंगे और आपके डेकोर को एक पर्सनलाइज हटके फील कराएंगे।
इस दिवाली इन 4 चीजों को गिफ्ट में न लें और न ही दें
तीसरा है तोहफों में अपनापन। इस बार महंगे दिखावटी गिफ्ट की जगह सोच समझकर उपहार दें। प्लास्टिक रिपिंग की जगह पेपर बैग्स या कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। किसी को कोई पौधा या अच्छी किताब गिफ्ट करें जो सालों तक याद रहे। सबसे जरूरी लोकल कारीगरों द्वारा बनाए गए हेनमेड दिए। कैंडल्स या हस्त्रकला के सामान खरीदें। ऐसा करने से आप अपने त्यौहार की खुशी दूसरों के जीवन में भी लाएंगे और इस दिवाली को सही मायनों में सार्थक बनाएंगे।



