ये अंतरराष्ट्रीय बैंक भारत से निकलने की कर रहा है तैयारी, ग्राहकों के पैसे का क्या होगा

खुदरा कारोबार बेचने की कोशिश में Deutsche Bank, बंद हो सकती हैं शाखाएं

जर्मनी के सबसे बड़े बैंकों में से एक Deutsche Bank ने भारत में अपने परिचालन को समेटने की तैयारी शुरू कर दी है। Deutsche Bank ने अपने खुदरा बैंकिंग कारोबार को बेचने के लिए घरेलू और विदेशी बैंकों से बोलियाँ आमंत्रित की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बोलियों की अंतिम तिथि 29 अगस्त थी। हालाँकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि किन बैंकों ने बोली लगाई है।

खुदरा कारोबार बेचने की कोशिशें

Deutsche Bank मौजूदा वक्त में भारत से अपने खुदरा कारोबार को पूरी तरह से बंद करने की संभावना पर विचार कर रहा है। बैंक की मौजूदा वक्त में देश में 17 शाखाएं हैं। इस साल की शुरुआत में बैंक ने अपने खुदरा कारोबार को और ज्यादा लाभदायक बनाने के लिए कई योजनाएं भी तैयार की थीं। मार्च में बैंक के सीईओ क्रिश्चियन सिविंग ने कहा था कि वो लागत कम करने के लिए करीबन दो हजार नौकरियों में कटौती करेगा।

दवाओं पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की योजना, जानें भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा

इससे पहले 2017 में Deutsche Bank ने भारत में अपने खुदरा और धन प्रबंधन कारोबार को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उस योजना को स्थगित कर दिया गया था। Deutsche Bank ने अभी तक अपने खुदरा कारोबार के मूल्यांकन का खुलासा नहीं किया है। वित्त वर्ष 2025 में बैंक ने अपने खुदरा कारोबार से 278.3 मिलियन डॉलर कमाए।

अन्य विदेशी बैंकों ने भी अपने निवेश कम किए

भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यहाँ धनी लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके बावजूद, स्थानीय बैंकों से कड़ी प्रतिस्पर्धा और नियामकीय बाधाओं के कारण विदेशी बैंकों को भारत में अपना राजस्व बढ़ाने में मुश्किल हो रही है।

ड्यूश बैंक से पहले सिटी बैंक ने भी 2022 में भारत में अपने निवेश को कम करने का फैसला किया था। उस समय, बैंक अपने क्रेडिट कार्ड और खुदरा कारोबार को बेचने पर विचार कर रहा था। पिछले साल स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने भी अपना 488 मिलियन डॉलर का पर्सनल लोन कारोबार कोटक महिंद्रा बैंक को बेच दिया था।

ग्राहकों पर क्या असर होगा

अगर कोई नया बैंक ड्यूश बैंक का खुदरा कारोबार खरीदता है, तो इसका सीधा असर बैंक की सेवा नीति और नेटवर्क पर पड़ेगा। ऐसे में लोन पर ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क बदल सकते हैं। अगर किसी ग्राहक ने Deutsche Bank से पर्सनल या होम लोन लिया है, तो उसे नए बैंक में ट्रांसफर भी किया जा सकता है। बेशक, इससे जुड़ी हर जानकारी ग्राहक को पहले ही दे दी जाएगी। नए बैंक के साथ आपका बैंकिंग अनुभव, उनकी मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के तरीके अलग हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button