9वें दिन भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी, आज समर्थन में जंतर मंतर आएंगे सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि, आज दोपहर जंतर मंतर पर सत्याग्रह में शामिल होंगे

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 

दिल्ली : WFI के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे धरने में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचेंगे। दरअसल, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दो दिन पहले ट्वीट कर कहा कि, ‘आज दोपहर करीब जंतर मंतर पर सत्याग्रह में शामिल होंगे।’

इसके पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू ने पहलवानों का समर्थन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि चौंकाने वाली बात यह कि 9 महिलाओं ने  FIR की फिर भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। यह भारतीय इतिहास में समय के गाल पर एक आंसू होगा। कोई भी देश जो अपनी महिला आइकन का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुंचाता है, इन महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है।

सिद्धू ने आगे लिखा था कि कोई भी देश जो अपनी आइकन का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुंचाता है, इन महिला खिलाड़ियों ने ना सिर्फ देश का नाम रोशन किया है बल्कि लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए है, ऐसे में उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाना भारत के गौरव को चोट पहुंचा रहा है। सिद्धू ने लिखा क्या हमारे देश के बड़े लोग अब कानून से भी ऊपर है। कानून को एक निवारक स्थापित करना चाहिए कि पीढ़ियों को महिलाओं का अपमान करने से पहले कांपना चाहिए, एक अच्छा उदाहरण सबसे अच्छा उपदेश है जो आप दे सकते हैं।

 समर्थन में उतरे ये लोग


ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि यह देखकर कष्ट होता है। कि एथलीट इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे है। उन्होंने देश को अपनी कड़ी मेहनत के दम पर गौरवान्वित किया है। पहलवानों के साथ ऐसा मामला बेहद संवेदनशील है.ऐसे में इन लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर ने पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि हमारे देश की वो बेटियां जिन्होंने देश को मान सम्मान और मेडल दिलवाए और जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी है। जहां महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है, वहां वो न्याय की भीख मांग रही है। क्या यह सही है गृहमंत्री और खेल मंत्री इनकी गुहार सुनिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button