Dark Underarms Treatment 2026: बगल, जांघ में कालेपन से हैं परेशान तो करें ये उपाय
Dark Underarms Treatment 2026: जानें अंडरआर्म्स और जांघों की डार्कनेस के कारण और इससे बचाव के उपाय।
Dark Underarms Treatment 2026: कई लोग अपने अंडरआर्म्स और जांघों के अंदरूनी हिस्से को शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़ा ज्यादा डार्क पाते हैं। ये समस्या कुछ लोगों के लिए मानसिक और शारीरिक असहजता का कारण बन सकती है। स्विमिंग पूल में जाने से लेकर जिम में फ्लेक्स करने तक ये समस्या आपके आत्मविश्वास पर असर डाल सकती है। यहां तक कि कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ भी असहज महसूस करते हैं जब ये समस्या उभरती है। तो आखिरकार यह समस्या क्यों होती है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?
डार्क स्किन के कारण
डार्क अंडरआर्म्स और जांघों का कारण कई अलग-अलग चीज़ों से जुड़ा हो सकता है। डॉ. निहारिका गोयल के अनुसार इसका सबसे सामान्य कारण है अधिवृद्धि नेगेट्स (Acanthosis Nigricans) जो कि इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत होता है। ये ओवरवेट व्यक्तियों या जिनका वज़न हाल ही में बढ़ा है उन पर असर डाल सकता है। इसके अतिरिक्त हॉर्मोनल चेंजेस जैसे कि थायरॉइड की समस्या या पीसीओडी जैसी स्थिति भी इसकी वजह बन सकती हैं। महिलाओं में पीरियड्स में गड़बड़ी के कारण भी स्किन के फोल्ड क्षेत्रों जैसे कि अंडरआर्म्स और जांघों के आसपास की त्वचा मोटी होकर डार्क हो सकती है।
इसके अलावा जो परफ्यूम या डियोड्रेंट्स आप इस्तेमाल करते हैं वे भी कभी-कभी एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकते हैं जिससे त्वचा में जलन और इंफ्लेमेशन होता है। जब त्वचा ठीक होने की कोशिश करती है तो इससे पिगमेंटेशन यानी डार्कनेस बन जाती है। ये पोस्ट इंफ्लेमेटरी हाइपरपिगमेंटेशन के रूप में सामने आता है।
फंगल इंफेक्शंस और अन्य कारण
कुछ फंगल इंफेक्शंस भी अंडरआर्म्स के डार्क होने का कारण बन सकते हैं। फंगल इंफेक्शन से स्किन में सूजन और खुजली होती है जिससे पिगमेंटेशन बढ़ सकता है।
कैसे करें इस समस्या से बचाव?
अगर आपकी स्किन पर डार्कनेस आ रही है तो इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। इसके लिए सबसे पहला कदम है अपने जीवनशैली में बदलाव करना। वजन घटाना और हॉर्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करना इस समस्या को कम कर सकता है। डाइट में बदलाव करें- शुगर और मैदा को कम करें और हल्का व्यायाम जैसे वॉकिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू करें।
क्या धूप में रखे पानी सच में विटामिन-D होता है, जानें पूरी बात
अगर यह समस्या फंगल इंफेक्शन के कारण हो रही है तो अच्छा हाइजीन बनाए रखना और इंफेक्शन का समय पर इलाज कराना जरूरी है।
परफ्यूम और डियोड्रेंट्स के उपयोग में सावधानी
अगर आपको परफ्यूम या डियोड्रेंट्स लगाने के बाद जलन खुजली या रेडनेस महसूस हो रही है तो इसका मतलब है कि वह आपके लिए उपयुक्त नहीं हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।



