भरथना में प्रतिदिन चोरियों से फैली दहशत

बदमाशों ने चोरियों की वारदातों को अंजाम देकर नए सीओ का किया स्वागत

भरथना,इटावा। भरथना सर्किल में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान के सेवानिवृत होते ही भरथना पुलिस की सुरक्षा सुस्त हो गई है,जिसका जीता जागता उदाहरण बीते दिनों से प्रतिदिन हो रही चोरियों की घटनाओं से अनुमान लगाया जा सकता है।

या यूं कहिए कि सीओ अतुल प्रधान के सेवानिवृत होते ही बदमाश बेखौफ हो गए हैं और बदमाशों ने नवागंतुक भरथना सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी के आगमन पर प्रतिदिन चोरियों की घटनाओं को अंजाम देकर उनका जोरदार स्वागत किया हैं।

सोमवार की सुबह कस्बा के मोहल्ला राजागंज में अज्ञात बदमाशों ने दो घर व एक ब्यूटी पार्लर दुकान समेत तीन स्थानों पर ताले तोड़कर लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के आभूषण नगदी आदि पार करके चोरी की सनसनी खेज घटना को अंजाम दिया है। राजगंज में एक रात में आसपास तीन लख्खी चोरियों की घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

अज्ञात बदमाशों ने बीती रात्रि पहली चोरी विनोद शुक्ला पुत्र जयकृष्ण शुक्ला सुबह 3:50 बजे रोज की तरह अपनी पत्नी गीता शुक्ला के साथ टहलने मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

इसी बीच बदमाशों ने घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला,घर के अन्दर अकेली सो रही पुत्रवधु नेहा शुक्ला को खटर पटर की कुछ आवाजें सुनाई दी जिसपर जैसे ही नेहा ने आवाज लगाई इसी बीच घर में घुसे अज्ञात बदमाश घर की अलमारी के लॉकर में थैले में रहे करीब 40 लाख रूपए कीमती सोने चांदी के आभूषण समेट कर घर से भाग निकले,चीख पुकार पर पड़ोसी जागे तब तक बदमाश फुर्र हो गए।

इससे पहले बदमाशों ने चोरी के लिए पास में पड़े डाक घर अभिकर्ता रामवेद शर्मा के सुने घर को निशाना बना डाला,रामवेद शर्मा की बेटी की 11 दिसम्बर को कानपुर में शादी होनी थी जिसके कारण वे परिवार समेत घर सूना छोड़कर बेटी की शादी करने कानपुर गए हुए हैं,बदमाशों ने उनके घर के ताले तोड़कर जमकर लूट पाट की है घर के अन्दर सामान बुरी तरह बिखरा पड़ा है,लेकिन रामवेद शर्मा के लौटने के बाद ही नुकसान का खुलासा हो सकेगा।

इसी क्रम में बदमाशों ने यहां पास में ही अभी कुछ दिन पहले खुले नए ब्यूटी पार्लर की दुकान को निशाना बनाया और बदमाशों ने बाजपेई नगर निवासिनी पार्लर संचालिका राधा शुक्ला पत्नी आकाश शुक्ला की दुकान में लगे शटर के ताले तोड़कर गोलक में रखे 4 हजार की नगदी समेत केई अन्य सामान चोरी कर ले गए,पार्लर संचालिका राधा शुक्ला को पार्लर में चोरी होने की जानकारी सुबह 9 बजे तब हुई जब वे रोज की रहा अपना पार्लर खोलने पहुंची,उन्होंने पार्लर के ताले टूटे देख कर पुलिस को सूचित किया,जिसपर पुलिस ने सभी तीन स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का निरीक्षक कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बतादें बीते शनिवार और रविवार की रात्रि में भी अज्ञात बदमाशों ने दो दुकानों और एक मकान समेत तीन स्थानों पर ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

नगर से क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर घर और दुकान स्वामियों में दहशत फैली हुई है। प्रबुद्धवर्ग ने सेवानिवृत हुए सीओ अतुल प्रधान की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रात्रि में ग़स्ती बढ़ाने और अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार कराने की पुरजोर मांग की है।

Related Articles

Back to top button