आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई निरंतर प्रगति

आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी,गायनी ब्लॉक के लिए मुख्यमंत्री को बधाई: कुलपति

सैंफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय,सैफई की निरंतर प्रगति हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विश्वविद्यालय में आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी और गायनी ब्लॉक जैसे बड़े विकास कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में कुलपति प्रो.डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व दूरदृष्टि और कुशल प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा,शोध और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी यह संस्थान देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में अपना स्थान और अधिक सुदृढ़ करेगा। कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button