ये नुस्खा अपनाओ, सर्दी-खांसी को कहो हमेशा के लिए अलविदा

cold cough treatment at home: बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत आम होती जा रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। पर राहत की बात यह है कि हमारे ही किचन में ऐसे कई घरेलू उपाय मौजूद हैं जो बिना किसी दवा के इन तकलीफों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
पुरानी खांसी का असरदार इलाज
पुरानी खांसी से राहत पाने के लिए एक छोटा मगर असरदार नुस्खा है – काली मिर्च का सेवन देसी घी के साथ करें। यह मिश्रण गले की खराश को कम करता है और छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में सहायक होता है। दिन में एक बार इसका सेवन करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगता है।
sciatica treatment exercises: कमर से पैर तक के दर्द का घरेलू इलाज
हल्दी अपने एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। गर्म दूध में मिलाकर इसे पीने से सिर्फ खांसी-जुकाम ही नहीं, बल्कि अन्य मौसमी बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। यह नुस्खा न केवल राहत देता है, बल्कि भविष्य में बीमार पड़ने की संभावना को भी कम करता है।
भुना हुआ लहसुन एक शक्तिशाली घरेलू इलाज है। इसे गर्म करके या भूनकर पानी के साथ लेने से गले की सूजन और खांसी में आराम मिलता है। लहसुन में मौजूद सल्फर तत्व संक्रमण से लड़ने में कारगर साबित होते हैं। ये cold cough treatment at home के लिए सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प हैं।
घरेलू कफ सिरप भी देगा राहत
अलसी के बीजों को गर्म पानी में तब तक उबालें जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसमें थोड़ा शहद और गर्म पानी मिलाकर सेवन करें। यह नुस्खा गले को आराम देता है और खांसी को कम करने में मदद करता है। यह उपाय बच्चों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।


