होली पर चौकीदारों को मिला सम्मान,धम्मौर थानाध्यक्ष ने भेंट किए गुझिया व अंगवस्त्र

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। होली पर्व के अवसर पर धम्मौर थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर चौकीदारों को सम्मानित किया गया।थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने सभी चौकीदारों को गुझिया और अंगवस्त्र (गमछा) भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार कानून व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि चौकीदारों के बिना पुलिस व्यवस्था अधूरी है। गांवों में रहकर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।सम्मान पाकर चौकीदारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने थानाध्यक्ष की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी थानाध्यक्ष ने पर्व के अवसर पर इस तरह का सम्मान और स्नेह दिया है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है।कार्यक्रम में एसएसआई जमील अहमद, हरिकेश बहादुर सिंह, श्रवण कुमार, अनिल अवस्थी, राजकुमार सिंह, राम नेवाज वर्मा,मनोज यादव,प्रदीप चौधरी, सर्वजीत मौर्य, संतोष यादव,सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button