बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध
”एकेडमिक एक्सीलेंस एण्ड ऑनर सेरेमनी” का भव्य आयोजन

भरथना,इटावा। होली प्वाइण्ट एकेडमी में ”एकेडमिक एक्सीलेंस एण्ड ऑनर सेरेमनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई। इसके पश्चात माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित किये गये और आगन्तुक अतिथियों का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पागल बाबा मन्दिर के मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया,विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह राजावत,सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश भूषण दीक्षित,जयप्रकाश गुप्ता आदि ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के मूल मंत्र दिये। वहीं कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा संबलपुरी नृत्य,पंजाबी गिद्धा एवं “विविधता में एकता” विषय पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में सह-पाठ्îक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ कक्षा 9 एवं 11 के मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संस्था निदेशक डा.प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,नीरजा पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, हिमांशु सिंह,अरूण मोटवानी,अमित श्रीवास्तव,दीपक सिंह चौहान,मनोज त्रिपाठी, आनन्द तिवारी,गौरव वर्मा, गौरव शाक्य,रीना शर्मा,मो. इमरान,आर्यन दीक्षित, आशुतोष मिश्रा,वन्दना मिश्रा,शिल्पी पोरवाल, वरूण शाक्य,आकाश गुप्ता,राहुल भदौरिया, शिवम यादव,सौरभ यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



