CBSE Result 2023: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CBSE Board 12th Result 2: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के  रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस बार 87.33% छात्र ने परीक्षा पास की हैं

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 

दिल्‍ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार 87.33% छात्र ने परीक्षा पास की हैं। जो पिछले बार की तुलना में 5.38% कम है। हालांकि, त्रिवेंद्रम क्षेत्र 99.91 प्रतिशत के साथ Top पर है। पिछले बार पास प्रतिशत 92.71 फीसदी था। (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट जाकर चेक कर ले।

CBS12वीं रिजल्‍ट में कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. Trivandrum Zone ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि लड़कियों का परिणाम लड़कों से अच्छा है। छात्राओं का परिणाम छात्रों से 6% अच्छा रहा है। लड़कों का परिणाम जहां 84.67 प्रतिशत रहा है, वहीं लड़कियों का रिजल्‍ट 90.68 प्रतिशत है।

12वीं क्लास में 1.36% छात्र-छात्राओं को 95% प्लस मार्क्स मिले हैं और 6.8% छात्रों को 90% प्लस मार्क्स मिले हैं। वहीं 7.57% छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका और वेबसाइट्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

 जाने रिजल्ट चेक करने का तरीका

1: रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
2: होम पेज पर, ‘CBSE 12th Result Direct Link‘ पर क्लिक करें।
3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तारीख दर्ज करें।
4: आपका CBSE बोर्ड परिणाम स्क्रीन आने लगेगा, इसे चेक करें।
5: छात्र यहां से परिणाम की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्विटर पर CBSE 12वीं के छात्रों को मुबारकबाद दी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में कामयाबी के लिए छात्रों को मुबारकबाद देने के लिए ट्विटर का उपयोग किया। उन्होंने उन छात्रों से आग्रह किया जो शायद अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं कि वे हिम्मत न हारें और अपने सपनों का पीछा करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखें।

मंत्री ने छात्राओं के प्रभावशाली प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला, जिन्होंने इस बार के परिणामों में भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने समाज में लड़कियों की शिक्षा की बाधाओं को दूर करने के महत्व पर जोर दिया। उनके संदेश का उद्देश्य छात्रों को उनके लक्ष्यों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button