जानें हफ्ते भर में कितनी कमाई कर चुकी है फिल्म बॉर्डर 2

Border 2 box office collection day 7: सनी देओल और वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते पूरा कर लिया है। फिल्म की शुरुआत शानदार रही मगर अब सप्ताह के अंत में इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, मूवी अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। तो आइए जानते हैं कि सातवें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है और इसने कितनी कमाई की है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में कैसा प्रदर्शन किया?

‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ दिया। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये जुटाए और फिर रविवार को छुट्टी का फायदा उठाकर 54.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिल्म ने देशभक्ति के जज्बे के साथ दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर अपने करियर का बेस्ट 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

मूवी ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के पहले छह दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। पहले दिन (शुक्रवार) फिल्म ने 30 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन (शनिवार) यह आंकड़ा बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रविवार को फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कलेक्शन किया, और फिर सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने अपने करियर का बेस्ट 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने क्रमशः 20 करोड़ और 13 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार, फिल्म का कुल कलेक्शन पहले छह दिनों में 213 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

देश के सबसे महंगे सिंगर अरिजीत सिंह के पास कितनी संपत्ति, जानें शो के लिए कितना करते हैं चॉर्ज

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन सातवें दिन तक कुछ धीमा जरूर पड़ा मगर फिर भी ये एक अच्छा संकेत है कि मूवी ने एक हफ्ते में करोड़ों की कमाई की है।

Related Articles

Back to top button