विश्व कैंसर दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

परवेज आलम
लखीमपुर-खीरी. जनपद में विश्व कैंसर दिवस 04 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में कैंसर रोगों से बचाव जागरूकता के संदर्भ में विशाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान प्रख्यात चिकित्सक अजीत सिंह एम. डी. द्वारा बताया गया कि कैंसर से डरे नहीं, समय-समय पर जांच करवाये, कैंसर एक गंभीर समस्या है लेकिन समय पर पहचान और इलाज से काबू पाया जा सकता है। जागरूकता एवं संयमित जीवन शैली से कैंसर से बचाव किया जा सकता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह नें कैंसर के प्रमुख कारणों को गिनाते हुये तंबाकू,गुटखा, खैनी, पान मसाला, धूम्रपान, शराब आदि से बचने का आह्वान करते हुये मुंह की साफ सफाई का संदेश दिया। यौन संचारित कैंसर रोगों से बचाव हेतु एक से अधिक लोगों से दूरी बनाए रखने को एकमात्र बचाव का उपाय बताया। गोष्टी के दौरान बच्चों एवं बड़ों को कैंसर की समस्या, गुप्तांगो, मुंह के कैंसर, मुंह खोलने में कठिनाई होना,बच्चेदानी के कैंसर एवं पुरूष एवं महिलाओं से संबंधित कैंसर संबंधित बचाव एवं सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान डॉ0 राजेंद्र सिंह, डॉ0 मोहित तिवारी, डॉ0 सुभाष राणा, डॉ0 सरताज, डीपीएम पंकज अस्थाना, वरिष्ठ लेखाकार गुलशीद खान सहित स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मचारी एवं दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी का सफलतापूर्वक संचालन काउंसलर अंकित दीक्षित द्वारा किया गया।



