अटल प्रतिमा,’अटल पथ’ का होगा लोकार्पण

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 24 को करेंगे भव्य अनावरण

इटावा। इटावा में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एक माह पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 24 दिसंबर 2025 को अटल प्रतिमा और ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया जाएगा।

​कार्यक्रम के अनुसार, यह समारोह 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह होंगे। उनके साथ इटावा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

​इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों के कर-कमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण और नवनिर्मित अटल पथ का लोकार्पण संपन्न होगा। प्रशासन और आयोजक मंडल द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता डीएम चौराहा अटल पथ पर पहुंचे जहां निर्माण कार्य का जायजा लिया। संबंधित लोगों को दिशा निर्देश दिए। बाकी कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व देश के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और यह कार्यक्रम उनके विचारों व योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button