अब भारत ने चीन पर लगा दिया ये भारी भरकम टैक्स

anti-dumping duty: भारत ने चीन से आयातित कुछ स्टील उत्पादों पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दी है। जानें ये कदम क्यों उठाया गया।

anti-dumping duty: भारत ने गुरुवार को चीन के खिलाफ एक बड़ा आर्थिक फैसला लेते हुए अगले पांच सालों के लिए वहां से इंपोर्ट होने वाले कुछ स्टील प्रोडक्ट्स पर ‘एंटी-डंपिंग ड्यूटी’ लगा दी है। केंद्र सरकार ने यह कदम चीन से सस्ते स्टील इंपोर्ट से भारतीय इंडस्ट्रीज़ को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उठाया है। इससे अब चीनी स्टील पर $223.8 से $414.9 प्रति टन का एक्स्ट्रा टैक्स लगेगा।

‘CRNO’ स्टील पर पाबंदियों का हथौड़ा

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ ट्रेड रेमेडीज़ के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘कोल्ड रोल्ड नॉन-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिकल स्टील’ के इंपोर्ट पर $223.82 प्रति टन का टैरिफ लगाया जाएगा। इस स्टील का इस्तेमाल मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोटर, जनरेटर और छोटे ट्रांसफॉर्मर जैसे इक्विपमेंट में होता है। सरकार ने फिलहाल ‘कोल्ड रोल्ड फुल हार्ड सिलिकॉन इलेक्ट्रिकल स्टील’ प्रोडक्ट को इस ड्यूटी से छूट दी है।

फैसला क्यों?

चीन अपना फालतू प्रोडक्ट ग्लोबल मार्केट में, खासकर भारत में, बहुत कम कीमतों पर बेच रहा है। इससे भारतीय स्टील प्रोड्यूसर्स के लिए मुकाबला करना मुश्किल हो रहा था और उनके प्रॉफिट पर असर पड़ रहा था। सस्ते इंपोर्ट को रोकने से भारतीय कंपनियों को मार्केट में बराबरी का मौका मिलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ कैंपेन को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय स्टील इंडस्ट्री की शिकायत के बाद, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ ट्रेड रेमेडीज़ ने मामले की पूरी जांच की और यह ड्यूटी लगाने की सिफारिश की।

क्या कहते हैं इंपोर्ट के आंकड़े?

मार्केट रिसर्च फर्म ‘बिगमिंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2025 में भारत का स्टेनलेस स्टील इंपोर्ट बढ़कर 1.73 मिलियन टन हो गया है। इसमें चीन के साथ-साथ इंडोनेशिया, वियतनाम और साउथ कोरिया का बड़ा हिस्सा है। खास बात यह है कि चीन का ग्लोबल स्टील एक्सपोर्ट 2025 के पहले नौ महीनों में 88 मिलियन टन के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है, जिससे दुनिया भर में स्टील की कीमतों पर दबाव है।

Trump tariff dividend: टैरिफ मेरा सबसे पसंदीदा शब्द, ट्रंप ने गिनाए फायदे

क्या है anti-dumping duty

जब कोई देश किसी दूसरे देश को अपने देश की कीमत से कम कीमत पर सामान एक्सपोर्ट करता है, तो उसे ‘डंपिंग’ कहते हैं। इससे उस देश की लोकल कंपनियों को नुकसान होता है, जहाँ से सामान इंपोर्ट किया जाता है। इस नुकसान की भरपाई करने और ट्रेड को बैलेंस करने के लिए, सरकार इंपोर्ट पर ‘एंटी-डंपिंग ड्यूटी’ नाम का एक एक्स्ट्रा टैक्स लगाती है।

Related Articles

Back to top button