एम एलसी चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

मऊ। 7 जनवरी को जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर एक बैठक आयोजित की गई मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा० अमित राय एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा० आजाद बेग का जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पुरे देश को हमारे जन नेता श्री राहुल गांधी की जरूरत है गोरों से कम खतरनाक नहीं है RSS और भाजपा के लोग अगर इन्हें खदेड़ा नहीं जाएगा तों पुरा देश पुजीपतियो के गुला बन जाएगा जहा आम आदमी की सुनने वाला कोई नहीं होगा ।
इसी क्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से हमारे उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने पुरे प्रदेश में चल कर के लोगों के सुख दुःख में सामिल होने का का कर रहे हैं आज उसी का परिणाम है पुरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन सृजन के माध्यम से एक एक कार्यकर्ता के घर घर जा कर राहुल गांधी जी के नितियों से प्रेरित कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर उदयप्रताप राय मनोज गिहार सोहेल नोमानी हफिजुरहमान ब्रह्मानंद पांडे सईदुर रहमान अमरनाथ योगी महक पाण्डेय सरोज पांडेय फहद कादिर सुरेश राजभर राहुल मौर्य मनोज यादव बब्लू अभिषेक भारती सुख-चैन सही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



