जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
अंबेडकर समिति ने जुलूस पर की पुष्प वर्षा

सुल्तानपुर। बारहवीं रबी अव्वल पर पैगंबर-ए-इस्लाम का जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बुधवार को कूरेभार में बड़ी अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। जामा मस्जिद से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी पर भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली।
जुलूस जब मुख्य चौराहे से गुजर रहा था तो बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, कूरेभार – धनपतगंज, सुल्तानपुर के बैनर तले समाज के लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राम उजागिर भारती, उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवलाल बौद्ध, संरक्षक संस्थापक शिवलाल मास्टर सहित चंद्रभान बौद्ध, खुशहाल बौद्ध, बद्री प्रसाद बौद्ध, महेश, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, डॉ. श्रीराम बौद्ध, सियाराम, राम उजागिर, डॉ. शिवकरण, राधे बौद्ध, विमल, ओमप्रकाश बौद्ध, ओमप्रकाश दुबे, श्यामू, रामनरेश, देशराज, कुलदीप गौतम आदि मौजूद रहे।
अपनी जनता पार्टी के विधानसभा जयसिंहपुर सदर अध्यक्ष शिव प्रसाद “यश पी” मौर्य ने कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा अमन और भाईचारे का पैगाम दिया और बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में सबको बराबरी का हक दिया। दोनों महापुरुषों की सोच एक ही है – इंसानियत।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
थानाध्यक्ष कूरेभार अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने भी स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने अमन-ओ-शांति के लिए सहयोग किया।
जुलूस के जिम्मेदारों ने पुष्प वर्षा के लिए समिति का शुक्रिया अदा किया। जुलूस ईदगाह मैदान में दुआ के साथ अमन-ओ-सुकून से सम्पन्न हुआ।


