अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सर्विस रोड पर दबंगों ने किया था अतिक्रमण

इटावा। यातायात को सुगम बनाने और अतिक्रमित जगह को खाली कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीआई चौराहे से मानिकपुर तक दोनों तरफ की सर्विस रोड पर बुधवार दोपहर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे हाईवे इंसिडेंट एरिया मैनेजर सुनित चौहान अपनी टीम व बुलडोजर के साथ बुधवार टीकाटीक दोपहर में पूर्व चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो अतिक्रमणकारिओ में हड़कंप मच गया। इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान ने सख्त रुख अपनाते हुए सर्विस रोड पर जहां भी ईट,गिट्टी बालू,मिट्टी या अन्य किसी प्रकार का आक्रमण मिला। उसे बुलडोजर के माध्यम से साफ करते हुए सर्विस रोड को यातायात के लिए सुगम बनाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो नाही द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button