रेलवे क्रॉसिंग के बीचों-बीच आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर करीब 25 मिनट खड़ी रही सीमांचल एक्सप्रेस

भरथना,इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी के बीचों-बीच सीमांचल एक्सप्रेस के अचानक रुक जाने से यात्रियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकने से रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर आवागमन भी बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम अप लाइन पर ट्रेन संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान भरथना रेलवे क्रॉसिंग 20बी के बीच ट्रेन अचानक रुक गई। करीब 25 मिनट तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हलचल मच गई। वहीं क्रॉसिंग बंद होने के कारण सड़क मार्ग से निकलने वाले लोगों को भी इंतजार करना पड़ा।

ट्रेन में आई तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और कमी को दूर करने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी ठीक की गई, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button