हाईकोर्ट के आदेश: प्रशासन ने कराई कृषि भूमि की नाप
भारी पुलिस बल के बीच पीड़ित किसानों ने प्रशासन पर लगाए मिली भगत के गम्भीर आरोप

भरथना,इटावा। भरथना तहसील से मंगलवार की दोपहर राजस्व विभाग की कई सदस्यी टीम भरथना कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम नगला धनी में जैसे ही पहुंची पूरे क्षेत्र के किसानों में बुरी तरह हडकम्प मच गया।
प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भरी संख्या में पुलिस बल देख कुछ किसानों ने साहस का परिचय दिखाते हुए कारण पूछा जिसपर राजस्व विभाग के एक सदस्य ने बताया कि विगत केई वर्षों से कृषि भूमि पर चल रहे विवाद के बाद माननीय न्यायालय हाईकोर्ट से विवादित कृषि भूमि की नाप कराकर विवाद सुलझाने का आदेश दिया है।
जिसके तहत दोनों पक्षों की मौजूदगी और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी मे विवादित कृषि भूमि की नाप तौल शुरू की जा रही है।
इस बीच ग्राम नगला धनी के पीड़ित किसान महताब सिंह,शीला देवी,दयाराम,सर्वेश कुमार,देवेंद्र कुमार,ताले सिंह,नाहर सिंह,अनार सिंह,ताहर सिंह,अर्जुन सिंह,श्रीगोपाल,राम नारायन,राम किशन, ब्रजेंद्र कुमार,सौरभ,गौरव सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण किसानों ने राजस्व विभाग की नापजोख टीम पर विपक्षियों से मिली भगत का गम्भीर आरोप लगाते हुए गलत तरीके से की जा रही नापजोख का विरोध किया है।
पीड़ित किसानों ने उक्त नापजोख को लेकर असहमति व्यक्त करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी से अन्य सक्षम अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा उक्त विवादित कृषि भूमि की नापजोख कराने की मांग की है।



