नर्सरी सेक्शन की दौड़ में नन्हे बच्चों ने दिखाया दमखम
जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ

धम्मौर -सुलतानपुर|।क्षेत्र में राज हंस स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मगंलवार को नन्हे बच्चों का शानदार उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन नर्सरी सेक्शन के बच्चों के बीच दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे प्रतिभागियों के बीच कड़ी और रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
मुख्य अतिथि सूबेदार यादव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
दौड़ के दौरान मौजूद बच्चे और शिक्षकों ने तालियां बजाकर नन्हे धावकों का हौसला बढ़ाया।



