श्याम बहादुर मौर्य (मुन्ना मौर्य) अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चुने गए
अपनी जनता पार्टी सुल्तानपुर में संगठन का विस्तार

सुलतानपुर|अपनी जनता पार्टी, जनपद सुल्तानपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्याम बहादुर मौर्य (मुन्ना मौर्य) को अपनी जनता पार्टी सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया साथ-साथ संगठन और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ साथ में प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू मोर्य उपस्थित रहे|
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनपद में पार्टी का विस्तार करने तथा आगामी 11 दिसंबर 2026 को रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल रैली की सफलता के लिए विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की मजबूती और रैली की तैयारी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां
– जिला मीडिया प्रभारी: मोहित मौर्य
– जिला संगठन मंत्री: सुरेश कुमार मौर्य
– जिला सचिव: एडवोकेट प्रेमनाथ मौर्य
– विधानसभा अध्यक्ष, सुल्तानपुर: रामनारायण मौर्य
– विधानसभा अध्यक्ष, जयसिंहपुर: विनोद कुमार मौर्य
– विधानसभा अध्यक्ष, इसौली: सोहनलाल
– विधानसभा अध्यक्ष, लंभुआ: रामजनक मौर्य को चुना गया
इस अवसर पर शिव प्रसाद मौर्य संजय मौर्य विनोद कुमार कामता प्रसाद दीपक कुमार अरुण मौर्य आशीष मौर्य नागेश्वर नाथ संतोष कुमार अवधेश कुमार राम बहादुर रंजीत प्रजापति सोहनलाल धर्मेंद्र कुमार धुरिया सोनू मौर्य राधेश्याम पंचम लाल रामसागर बबलू कुमार मुन्नीलाल मौर्य रम्यास महेश कुमार मौर्य शिव प्रसाद मौर्या राम जनक मौर्य श्याम जी मौर्य रामशरण मौर्य प्रेमनाथ मौर्य मोहनलाल मौर्य प्रेम मौर्य बाल गोविंद मौर्य आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



