श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बाँटी दीपावली की खुशियाँ

रायबरेली। 3 नवंबर को श्री योग वेदांत सेवा समिति, रायबरेली द्वारा राही ब्लॉक के ग्राम मालिन का पुरवा स्थित एसआरएस ईंट भट्टे में दीपावली के पावन अवसर पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गरीब एवं असहाय परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ, मिठाई आदि भेंट कर दीपावली की खुशियाँ बाँटी गईं। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के अनेक गाँवों के जरूरतमंद परिवारों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संत श्री आशारामजी आश्रम, लखनऊ का विशेष सहयोग रहा। आश्रम के संचालक सहित समिति के सभी साधकों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहभागिता की। समिति का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला रहा।
समिति अध्यक्ष शिव पूजन ने मासिक पत्रिका ऋषि प्रसाद की महिमा बताते हुए कहा कि बापूजी के सेवा कार्य देश विदेश में विभिन्न आश्रमों एवं समितियों द्वारा निरंतर चल रहे हैं और समय समय पर ऐसे ही आयोजन होते रहेंगे।



