बिना लाइसेंस नहीं लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

प्रत्येक दुकान पर दो अग्निशमन यंत्र रखना भी होगा अनिवार्य

जसवंतनगर,इटावा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर के रामलीला मैदान के सामने लगने वाले पटाखा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने ईओ नगर पालिका श्यामवचन सरोज व थानाध्यक्ष कमल भाटी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटाखा दुकानों के आवंटन और सुरक्षा इंतजामों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखा बाजार में बिना लाइसेंस कोई भी दुकान नहीं लगनी चाहिए। प्रत्येक दुकान पर कम से कम दो अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) अनिवार्य रूप से रखे जाएं। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाजार परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button