कंटेनर ने ब्रेजा में मारी टक्कर: कार सवार तीन घायल

मलाजनी ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा।इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर नव निर्मित मलाजनी ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात कंटेनर ने पीछे से मारुति ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:40 से एक बजे के बीच ब्रेजा कार इटावा से जसवंतनगर की ओर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार पुष्पेंद्र पुत्र जय सिंह निवासी नगला सलहदी थाना बलरई, मोहित पुत्र मन्ना सिंह निवासी केशवराव थाना जसवंतनगर और गोविंद पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी नगला गडरिया घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार और कंटेनर को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया।

Related Articles

Back to top button