अधिवक्ता की हत्या व जानलेवा हमले के विरुद्ध में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

ऊँचाहार, रायबरेली। अधिवक्ता की हत्या व जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, इस दौरान कार्य बहिष्कार का एलान किया है।

जालौन जिले के कालपी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहरिवार की बीते दिनों बदमाशों ने अगवा कर हत्या कर दी थी, इसके अलावा सलोन तहसील में अधिवक्ता नागमणि जोशी पर जानलेवा हमला किया था।

सोमवार को दोनों घटनाओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की,तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग की है।

अधिवक्ता रज्जन मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमले को लेकर सरकार गम्भीर नहीं है, अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये, ताकि भविष्य में उन्हें सुरक्षा का एहसास हो।इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

इस मौके पर धर्मेश पाठक, गोपाल द्विवेदी,अरुण यादव, जयमल सिंह, मोहित श्रीवास्तव, राजेंद्र शुक्ला, राकेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button