सावधान! अगर हाथ और नाखून दे रहे हैं ये 5 संकेत, तो तुरंत कराएं जांच; वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Brittle Nails Iron Deficiency: शरीर में जरूरी पोषक तत्वों और मिनरल्स का असंतुलन कई गंभीर बीमारियों की नींव रख देता है। कई बार शुरुआत में कोई बड़ी तकलीफ महसूस नहीं होती, लेकिन हमारा शरीर त्वचा और नाखूनों के जरिए चेतावनी भरे संकेत देने लगता है। होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. मनु गुप्ता के अनुसार, यदि हथेलियों और नाखूनों में दिखने वाले बदलावों पर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

खासकर यदि हाथों की उंगलियों के पोरों यानी नकल्स पर गहरा कालापन दिखने लगे, तो इसे केवल धूप का असर मानकर नजरअंदाज न करें। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिपोर्ट भी इस बात की पुष्टि करती है कि उंगलियों के जोड़ों का काला पड़ना शरीर में विटामिन बी12 की भारी कमी का स्पष्ट संकेत हो सकता है, जिसे समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है।

ये लक्षण है कैल्शियम की कमी के संकेत

अक्सर लोग नाखूनों के सूखने, चटकने और बार-बार टूटने पर इसे कैल्शियम की कमी मान बैठते हैं, जबकि असल में यह शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन के गिरते स्तर का लक्षण हो सकता है। जब रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह घटता है, तो नाखूनों की प्राकृतिक लालिमा गायब हो जाती है और वे बेजान व सफेद दिखने लगते हैं। वहीं अगर हथेली के पिछले हिस्से की त्वचा अपनी कसावट खो चुकी है और खींचने के बाद तुरंत अपनी जगह पर वापस नहीं लौटती, तो यह त्वचा में ढीलेपन या उम्र बढ़ने के साथ-साथ गंभीर डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का भी सीधा प्रमाण है।

1 सीताफल और पुरानी कब्ज हमेशा के लिए गायब, पोषक तत्वों के इस ‘पावरहाउस’ ने उड़ाए डॉक्टरों के होश

इसके साथ साथ, यदि उंगलियों के छोटे जोड़ों में निरंतर हल्का दर्द और सूजन बनी रहती है, तो यह रूमेटाइड आर्थराइटिस की शुरुआती आहट हो सकती है, जिसमें कैल्शियम और विटामिन के पोषण पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यदि नाखून पीले, मटमैले और खुरदुरे होकर टूटने लगें, तो यह किसी अंदरूनी पोषण संबंधी समस्या के साथ-साथ जिद्दी फंगल इन्फेक्शन की ओर इशारा करता है, जिसका डॉक्टरी परामर्श लेकर तुरंत उपचार कराना चाहिए।

Related Articles

Back to top button