गणेश अस्पताल में रामनवमी और दशहरे पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गाजियाबाद। धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण की भावना के साथ गणेश अस्पताल में रामनवमी और दशहरे के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में गणेश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा, सीईओ डॉ. प्रतीक शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मोनिषा शर्मा, जीएम एडमिन डॉ. संजय केशरवानी और जीएम एचआर डॉ. बिराज सिंह ने संयुक्त रूप से हवन-पूजन किया। इस दौरान सभी ने सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और सेवा भाव का माहौल रहा।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रामनवमी और दशहरे के अवसर पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, जनसेवा और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button