बढ़ा जलस्तर और सर पे विसर्जन, गोमती मित्रों के चेहरे पर दिख रही है शिकन

तनाव के बीच सीताकुण्ड धाम में तीन घंटे चला साप्ताहिक श्रमदान

सुल्तानपुर:-आदि गंगा मां गोमती के बढ़ते जलस्तर और नजदीक आते विसर्जन कार्यक्रमों के बीच गोमती मित्रों की सबसे बड़ी चिंता बढ़े जलस्तर के चलते फैल रही गंदगी है। जलस्तर बढ़ने के कारण धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजन सामग्री,कलश और कपड़े आदि रास्तों पर ही छोड़ दे रहे हैं,जिससे स्वच्छता बनाए रखना चुनौती बन गया है।
यद्यपि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन सीताकुण्ड धाम में होने वाले आयोजनों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए गोमती मित्र हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को प्रातः 6 से 9 बजे तक चले साप्ताहिक श्रमदान में गोमती मित्रों ने यथासंभव साफ-सफाई कर धाम को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास किया और श्रद्धालुओं को स्वच्छता का एहसास कराया। विपरीत परिस्थितियों में भी गोमती मित्रों का यह समर्पण मां गोमती के प्रति उनकी अटूट आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,आरती संयोजक दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,सेनजीत कसौधन दाऊ,रामु सोनी,आलोक तिवारी,सुजीत कसौधन,अभय,अर्जुन यादव,अशोक कुमार,अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button